आज के समय मे सब के पास खुद का वाहन है चाहे वो 2 व्हीलर हो या 4 व्हीलर हो। ऐसे में हमारा जीवन मे पेट्रोल और डीज़ल की कीमत काफी मायने रखती है। फ्यूल की कीमतें सीधे तौर पर घर के बजट को प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि सभी लोग पेट्रोल और डीज़ल की मौजूदा कीमत पर नज़र रखते हैं जिससे वे किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज के इस लेख में देखेंगे की आज का पेट्रोल डीजल की कीमत क्या है ?
पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में मौजूदा स्थिति।
अभी देश के ज़्यादातर हिस्सों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नही मिल रहा है। अभी के दिनों में, बढ़ोतरी नहीं हुई है और इससे जनता को राहत मिली है। फिर भी, पेट्रोल डीज़ल की कीमत पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है, और लोग पेट्रोल डीज़ल की खपत को लेकर काफी जागरूक हैं।
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बदलाव के कारण।
पेट्रोल डीज़ल की कीमतें ऐसे नहीं बदलतीं। रोज़ाना पेट्रोल और डीज़ल की दर कई ज़रूरी factors से तय होती है, सबसे बड़ा कारण है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया, केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के टैक्स, जिसमें VAT भी शामिल है। रिफाइनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन की लागत।
जब ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है या कमज़ोर रुपये के कारण कीमतें बढ़ती हैं, तो पेट्रोल डीज़ल की भी कीमतें बढ़ जाती हैं। इसके उलट, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने पर उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है।
बिजनेस और लोगों पर असर।
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में किसी भी उतार-चढ़ाव का आम लोगों पर सीधा असर पड़ता है। पेट्रोल और डीज़लकी कीमत मे उछाल आती है तो ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ जाती है और इससे सब्ज़ियों, किराने के सामान और अन्य ज़रूरी चीज़ों की कीमतें बढ़ जाती हैं। कंपनियों के लिए, खासकर लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए, पेट्रोल डीज़ल का खर्च ऑपरेटिंग लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है।
बढ़ती फ्यूल कीमतों से निपटने के लिए सबसे अच्छे तरीके।
बढ़ती कीमतों को कम करने के कुछ प्रैक्टिकल तरीके हैं। जैसे कि माइलेज बढ़ाने के लिए अपनी कार को अच्छी कंडीशन में रखें। बेवजह की यात्राओं पर समय बर्बाद न करें, बल्कि सही तरीके से प्लान बनाएं। जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कार-शेयरिंग का उपयोग करें। ड्राइविंग की उन आदतों के बारे में सोचें जो फ्यूल बचाती हैं, जैसे कि एक जैसी स्पीड से गाड़ी चलाना।